वकलोह – भूषण गुरुंग
आज तारागढ़ पंचायत के कालाफ़ाट के गॉव मे गरम स्वराज मच के सदस्यों के द्वारा अचल स्वराज योजना के प्रमुख सुनीता देवी और कंचन देवी के अगुवाई मे गॉव वालो औऱ वन विभाग के सहयोग से आज कालाफाट के आसपास के गॉव मे अभी तक 240 पौधे रोपे जा चुके हैं। जिसमे हरड़, आमला, जामुन, शीशम, भेड़ा, शहतूत, बेलपत्री औऱ कचनार के पौधे लगाये गए है।

एकल अभियान के प्रभारी कंचन और सुनीता ने बताया कि अभी तक उनकी टीम के द्वारा लगभग 800 पौधे रोपे जा चुके हैं। ये अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। जिसमे तारागढ़ के आसपास के जगलो में पौधा रोपण किया जायेगा।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए हरेक इंसान को अपने जन्म दिन पर एक पौधा लगाने का स्कल्प लेना चाहियें। ताकि आने वाले समय मे पहाड़ो को लैंड स्लाइड होने से बचाया जा सके। “वन है तो जीवन है” इस से हमे सुध जलवायु के साथ साथ कई अन्य फायदे मिलते हैं।

