ग्राम पंचायत फटोह में बहुद्देशीय स्वास्थ्य जागरूकता दिवस का आयोजन, जांचा 100 लोगों का स्वास्थ्य

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

स्वास्थ्य खंड झंडुत्ता के अंतर्गत ग्राम पंचायत में उप प्रधान श्री कृष्ण लाल की अध्यक्षता में विश्व हेपेटाइटिस दिवस का आयोजन किया गया। इस शिविर में उपस्थित लगभग 100 महिलाओं पुरुषों तथा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।

इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें सोमा देवी प्रथम करमचंद द्वितीय तथा सीमा देवी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए।

स्वास्थ्य विभाग झंडुत्ता की ओर से मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित खंड स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने कहां की अकेले हेपेटाइटिस सी से भारत में प्रतिवर्ष लगभग 96000 मौतें होती हैं l इसके शुरुआती लक्षणों में बुखार, पेट दर्द, थकान, उल्टी, चक्कर, पेशाब का काला पड़ना, भूख ना लगना तथा पीलिया आदि हैं l

जहां हेपेटाइटिस_ ए दूषित भोजन व पानी से फैलता है वहीं हैपेटाइटिस _बी, जो कि अधिक खतरनाक होता है, एचआईवी वायरस की तरह फैलता है संक्रमित सीरिंजों के पुनः उपयोग, संक्रमित मां से बच्चों में, असुरक्षित यौन संबंध से, संक्रमित रक्त तथा शरीर के अन्य संक्रमित तरल पदार्थों से एचआईवी वायरस की तरह फैलता है l

मुख्यत: इसके बचाव के बारे में उन्होंने कहा कि अपने हाथ अच्छी तरह से धोएं, रक्त के संपर्क से बचें, असुरक्षित यौन संबंध ना बनाएं, हेपेटाइटिस ए और बी का टीकाकरण करवाएं तथा वायरस के संपर्क से बचें l

उपस्थित लगभग 100 महिला पुरुषों तथा बच्चों के खून की जांच भी की गई l जिनमें लगभग 25 का हीमोग्लोबिन 11 ग्राम से कम पाया गया तथा उन्हें उपयुक्त दवाइयां भी दी गई l चंदेल ने कोविड-19 डेंगू, स्क्रब टायफस, मलेरिया, गैर संचारी तथा जल जनित रोगों पर भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी l

ये रहें मौजूद 

कार्यक्रम में सांसद मोबाइल सेवा के प्रभारी डॉक्टर शालिनी शर्मा कल्पना धीमान तथा शशि बाला के अलावा, महिला मंडल प्रधान सोमा देवी, स्वयं सहायता समूह की प्रधान निशा कुमारी, सीएचओ पूजा धीमान, आशा कार्यकर्ता निशा शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशू देवी, प्रमिला, सत्या, मीना, प्रेमलता, सपना, सीमा, रोशनी, शकुंतला, बनिता, पूनम, कमला, सीमा, करमचंद, परमानंद, सुंदर राम, सीताराम, माया, चमन लाल, संतोष, किरण, सुनीता, सीमा, अनीता तथा पायल आदि ने भी भाग लिया l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...