ग्राम पंचायत ठारू मेंं महिला दिवस के उपलक्ष्य पर हुई महिला ग्राम सभा

--Advertisement--

Image

शाहपुर 5 सितम्बर- नितिश पठानियां

शाहपुर के विकास खण्ड रैत के तहत ग्राम पंचायत ठारू में रविवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें ग्राम पंचायत के महिला मंडल, आंगन बाड़ी स्टाफ सदस्यों व सभी महिला पंचायत सदस्यों ने भाग लिया! ग्राम सभा में महिला उत्थान,बच्चों की देखभाल,व कन्या भ्रूण हत्या रोकने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दो पर चर्चा हुई!

इस अवसर पर चिनिमय तपोवन की ओर से श्री स्वरूप धीमान ने विशेष रूप से शिरकत करी और महिला अधिकारों व महिला उत्थान हेतु सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

वहीं पंचायत प्रधान सपना देवी ने वर्तमान समाज में महिलाओं के समक्ष चुनौतियों व उनसे निपटने हेतु नारी समाज में जागरुकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...