ग्रामीणों ने जड़े मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में धांधली के आरोप, भर्ती रद्द करने की उठाई मांग

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में मल्टी टास्क वर्कर्स के रिजल्ट आने के बाद कई पंचायतों में बवाल शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के चहेतों को नौकरी दिए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही ग्रामीणों ने भर्ती रद किए जाने की मांग की है।

काशीपुर में दर्जनों ग्रामीण एकजुट होकर स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बच्चों की TC देने की मांग की। आरोप लगाया कि SDM ने ऊर्जा मंत्री के दबाव में ऊपरी काशीपुर गांव की महिला को निचली काशीपुर स्कूल में भर्ती किया है।

पूर्व प्रधान सुनील चौधरी ने कहा कि मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के रिजल्ट में पूरी धांधली हुई है। जिसके खिलाफ पूरा गांव है। अगर, SDM ने इस मामले में गंभीरता से विचार नहीं किया तो पूरे गांव के लोग एकजुट होकर अपने बच्चों को किसी और विद्यालय में पढ़ाएंगे।

गांव के लोगों ने कृष्णा देवी का नाम आगे रखा था। गांव की किसी भी महिला ने अपना फॉर्म जमा नहीं कराया था। पूरे गांव से एक महिला थी। इनके परिजनों ने 2009 में अपनी जमीन स्कूल को दान की थी।

उस समय गांव के लोगों ने पूरे परिवार से वादा किया था कि जब भी यहां पर कोई भर्ती निकलेगी तो आपके परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

लेकिन पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। जमीन गांव के लोगों के चक्कर में दान कर दी। ऐसे में अब गरीब परिवार का सहारा नहीं है। लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि इस धांधली पर रोक लगाई जाए।

अन्यथा आने वाले चुनाव में गांव के लोग नेताओं को घुसने तक नहीं देंगे और न ही वोट डालेंगे। पूर्व प्रधान अजोली सुनील चौधरी ने कहा कि प्रशासन को ये भर्ती रद कर नई भर्ती करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...