गोला में दो साल बाद बना स्कूल जाने वाला रास्ता!

--Advertisement--

स्कूली बच्चों के साथ कभी भी हो सकती थी कोई बड़ी अनहोनी, दो साल में स्कूल प्रबंधन व स्थानीय पंचायत नहीं करवा पाई एक छोटे से डंगे का निर्माण, इस बार भी बीडीसी अर्जुन सिंह ने कर दिया कमाल, मात्र एक हफ्ते में करवा दिया डंगा तैयार!

भटियात/चम्बा – अनिल संबियाल

जिला चंबा के भटियात की पंचायत गोला में स्कूली बच्चों का रास्ता आखिर दो साल के बाद बन ही गया। यह रास्ता PWD के द्वारा अभी हाल में ही बनाया गया है। बताते चलें कि आज से दो साल पहले भारी बरसात के चलते गोला स्कूल को जाने वाले रास्ते का डंगा गिर गया था। जिससे कि स्कूली बच्चों, अभिभावको व अध्यापकों को हमेशा जान का खतरा बना रहता था।

स्थानीय लोग पिछले दो साल से स्कूल प्रबंधन व पंचायत से लगातार इस रास्ते को दरुस्त करने की मांग करते आ रहे थे। स्कूल प्रबंधन व स्थानीय पंचायत द्वारा बात को अनसुना करने के बाद कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य अर्जुन सिंह धीमान को इस समस्या के बारे अवगत करवाया।

BDC अर्जुन सिंह धीमान ने स्कूल प्रबंधन व पंचायत प्रतिनिधियों से बात की मगर निराशा ही हाथ लगी। उन्होंने गोला स्कूल को जाने वाले रास्ते को खुद अपने जेब खर्चे से बनवाने का फैसला लिया। यह बात जब हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के पास पहुंची तो अर्जुन सिंह से बात करके उन्होंने इस टूटे हुये रास्ते को बनाने का फैसला लिया।

पीडबल्यूडी द्वारा लगभग एक हफ्ते में डंगा लगा कर तैयार कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो काम स्कूल प्रबंधन व पंचायत प्रतिनिधि दो साल से नहीं करवा पाये BDC सदस्य अर्जुन सिंह ने मात्र एक ही हफ्ते में करवा दिया जहां स्कूली बच्चों के लिए हमेशा खतरा बना रहता था।

स्थानीय लोगों ने अर्जुन सिंह धीमान व हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का तहदिल से धन्यवाद किया है। इस रास्ते को बनवाने का श्रेय केवल अर्जुन सिंह धीमान व HPPWD को जाता है।

आपको बता दें कि हटली, गोला, काथला से BDC सदस्य अर्जुन धीमान ने इससे पहले भी गोला पंचायत के लिए कई नेक कार्य किए हैं जैसे कि वाटर कूलर, पानी की टंकियाँ, शौचालय, बैंचस आदि जो कि आने वाले समय के लिए एक मिसाल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...