गोबिंद सागर झील वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए नोटिफाई, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ने कहा कि झील में पर्यटक हर प्रकार की गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे। इससे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

गोबिंद सागर झील में जल्द ही क्रूज, मोटर बोट्स, हाई स्पीड बोट्स और शिकारा पानी पर तैरते नजर आएंगे। प्रदेश सरकार ने झील को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए नोटिफाई कर दिया है। बुधवार को बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की। झील में करीब 60 किलोमीटर के क्षेत्र में यह गतिविधियां शुरू होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झील में पर्यटक हर प्रकार की गतिविधियों का लुत्फ उठाएंगे। इससे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काफी लंबा भाग गोबिंद सागर झील के किनारे से होकर गुजरता है।

झील में अब पर्यटन गतिविधियां होने से फोरलेन से गुजरने वाले पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे और एक नई जगह पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगी। इसके साथ ही झील के साथ लगते कई धार्मिक और पर्यटन स्थल भी विकसित होंगे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...