गैलेक्सी स्कूल की छात्राओं में मेहंदी प्रतियोगिता का रहा जबरदस्त मुकाबला।
नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में महिलाओं के पतिव्रत त्योहार करवा चौथ पर छात्राओं द्वारा अध्यापिकाओं के हाथों पर मेहंदी रचाई गई।
इस उपलक्ष्य पर स्कूल प्रबंधक समिति ने चारों सदनों में मेहंदी प्रतिस्पर्धा करवाई जिसमें आजाद सदन से सोनाक्षी, कनिका, अवंतिका, मनीषा नेहरू सदन से सिमरन, भारती, अंशिका, रिशिका, शिवाजी सदन से आकांक्षा, प्रीत, श्रुति, राइमा तथा टैगोर सदन से समृद्धि अनामिका, समीक्षा, आरुषि प्रतिभागी थीं । प्रतिस्पर्धा के दौरान सभी प्रतिभागियों में कार्य के प्रति एकाग्रता और जीत के जुनून की एक झलक देखी गई।
इस जबरदस्त प्रतियोगिता के अंत में जूनियर वर्ग में आजाद और शिवाजी सदन प्रथम, नेहरू सदन द्वितीय तथा टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहा एवं सीनियर वर्ग में शिवाजी और टैगोर सदन प्रथम, नेहरू सदन द्वितीय तथा आजाद सदन तृतीय स्थान पर रहा।
इस प्रतियोगिता में स्कूल प्रबंधक निर्देशिका किरण लता वैद्य उपप्रधानाचार्या श्वेता वैद्य, समन्वयक रानी धीमान जी ने बतौर जज शिरकत की। और अंत में इन्होंने सभी महिलाओं को इस पावन त्योहार करवा चौथ की शुभकामनाएँ दी।

