गुर्जरों की हाटीयों को दो टूक…ST आरक्षण के लिए सरकार पर न बनाएं अनावश्यक दबाव; आरक्षण मिला तो करेंगे विरोध

--Advertisement--

एसटी आरक्षण को लेकर अनावश्यक दबाव न बनाएं सरकार पर, अपने हक बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगा गुर्जर समुदाय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को चेताया गुर्जरों की अनदेखी पड़ेगी भारी

हिमखबर डेस्क

गुर्जरों का इतिहास 1200 वर्ष पुराना है। गुर्जर अपने हक के लिए सड़कों पर भी उतरेंगे। यह बात नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही गई है।

जिला सिरमौर गुर्जर कल्याण परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पोसवाल तथा महासचिव सोमनाथ भाटिया ने कहा की हाटी समुदाय के लोग प्रदेश सरकार पर एसटी आरक्षण को लेकर अनावश्यक दबाव ना बनाएं।

अपने हक के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं गुर्जर

हाटी समुदाय के लोग गुर्जर समुदाय के बारे में जो बयान बाजी कर रहे हैं, वह उसे बंद करे। सोमनाथ भाटिया ने कहा कि गुज्जरों ने अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया था। अपने हक के लिए गुर्जर किसी भी हद तक जा सकते हैं।

अगर उन्हें आंदोलन ही करना पड़ा, तो अब नाहन विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं। बल्कि प्रदेश के 35 विधानसभा क्षेत्र में जहां पर गुर्जर रहते हैं, आंदोलन किए जाएंगे।

डॉक्टर राजीव बिंदल पर बरसे सोमनाथ भाटिया

सोमनाथ भाटिया ने कहा कि गुर्जरों ने डॉक्टर राजीव बिंदल को सर माथे रखकर दो बार विधायक बनाया। मगर अब वह गुर्जरों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। वह हाटी आरक्षण को जल्द लागू करवाने की मांग केंद्र व प्रदेश सरकार से कर रहे हैं।

सोमनाथ भाटिया ने कहा कि डॉ राजीव बिंदल को शिलाई तथा श्री रेणुकाजी के लोगों ने वोट नहीं देने हैं, उन्हें नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने वोट देने हैं। इसलिए वह नाहन के लोगों के बारे में तथा गुर्जर समुदाय के बारे में भी कुछ कहें।

नहीं तो उन्हें 2022 विस की तरह आगामी लोकसभा तथा भविष्य के विधानसभा चुनाव में गुर्जरों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना होगा।

हाटियों को दिया आरक्षण तो गुर्जर करेंगे विरोध

राजकुमार पोसवाल ने बताया कि हाटीयों को क्या संविधान पर भरोसा नहीं है, हाईकोर्ट पर भरोसा नहीं है। जो वह लगातार प्रदेश सरकार पर एसटी आरक्षण को लागू करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुसूचित जनजाति की पिटीशन पर केंद्र तथा प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। प्रदेश सरकार ने हाटी एसटी आरक्षण को केंद्र सरकार को इसलिए लौटाया की, माननीय राष्ट्रपति तथा अंडर सेक्रेटरी के द्वारा जो नोटिफिकेशन भेजी गई है, उसमें अलग-अलग जानकारी है।

गुर्जरों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर प्रदेश सरकार हाटीयों को एसटी आरक्षण देती है, तो वह इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। इस पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार, सदस्य सुखबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...