
ज्वाली – अनिल छांगू
जिला कांगड़ा में गुरु और शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर नवमी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।
परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक नवमी कक्षा की छात्रा काफी समय से स्कूल नहीं जा रही थी, जब परिजनों ने स्कूल ना जाने का कारण पूछा तो बच्ची ने परिजनों को सारी आपबीती बता दी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना जवाली में प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य द्वारा उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है जिसके बाद बच्ची डरी हुई है और स्कूल में नहीं आ रही थी।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है तथा बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है।
