युवा उत्सव में कई कलाकारों ने दर्शकों को नाचने पर किया मजबूर
शाहपुर – नितिश पठानियां
धारकंडी के बोह घाटी युवा उत्सव में सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक कलाकरों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान इशांत भारद्वाज, राज जैरी, शिवांश भारद्वाज, आशीष पाल, दीपक भरमौरी, सुरेंद्र कपूर, अमन कौर, अनुरागिनी ठाकुर, भावना जरयाल, अरुण ठाकुर और अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
गुजरो फेम 2.0 राज जैरी जरयाल ने नॉन स्टाप गानों की झड़ी लगाकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में विधायक और उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित हिमाचल के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. गौतम व्यथित और अमेरिका से आएं हटली निवासी सुनीत सिंह चौहान और जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा बतौर वशिष्ठ अतिथि मौजूद रहे।
अमेरिका के बिजनेसमैन हटली निवासी वशिष्ठ अतिथि सुनीत चौहान ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत जरूरी है नशा करना है, तो मेहनत का नशा करें ताकि अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सके। अपनी ओर से कमेटी के लिए 31,000 रुपये का चेक भेंट किया।
वशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 11,000 रुपये सहयोग के रूप में दिए। चंडीगढ़ के जगदीप राणा ने अपनी और से 2500 रुपये से के रूप में दिए। स्थानीय प्रोजेक्ट कंपनी ने भी आर्थिक रूप से सहयोग किया।
उत्सव को मिलेगा जिला स्तरीय दर्जा : पठानिया
शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया बताया कि बोह घाटी युवा उत्सव आगामी वर्षों से जिला स्तरीय होगा, इसके लिए अप्रूवल लेटर आ गया है। बोह के मिनी स्टेडियम में बड़ी और सुंदर स्टेज बनाने के लिए घोषणा की और 21,000 रुपये राशि भी दी। वशिष्ठ अतिथि डॉ. गौतम व्यथित ने बताया कि उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत बतौर जेबीटी बोह घाटी से की थी। उनका इस घाटी से बड़ा पुराना नाता है।

