गायक राज जैरी का नया गाना “तेरा मेरा लग्न 2.0” रिलीज

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

ज्वाली विधानसभा के कोटला क्षेत्र और पंचायत नियांगल से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक तेरा मेरा लग्न फेम राज जैरी (जरयाल) का नया गाना तेरा मेरा लग्न 2 ज्वाली के निजी होटल में रिलीज हुआ।

नाटी का संगीत हिमाचल के जाने माने संगीतकार अजय नेगी ने दिया है। गाने को खुद राज जेरी ने लिखा है तथा गाने का फिल्मांकन ए एस स्टूडियो शाहपुर द्वारा किया गया है। गाने की मुख्य अदाकारा की भूमिका ममता शर्मा व निकुंज ने निभाई है।

राज जैरी ने बताया कि इससे पहले तेरा मेरा लग्न पार्ट 1 को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। तथा और भी बहुत से गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब में मिलियन में काफी दर्शकों ने पसंद किया है। गाने के रिलीज के मौके पर राज जैरी ने बताया कि गाने को यूट्यूब चैनल पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन पर रिलीज किया गया है।

उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश रहती है हिमाचली लोक गीतों व संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा विश्व पटल पर रखें। उन्होंने बताया कि गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ये रहे उपस्थित

तो वहीं रिलीजिंग के मौके पर जगदीप राणा, मुकेश कुमार, राजीव, विजय उपाध्याय, एस जरियाल,राहुल जरियाल,अजय शास्त्री, जितेंद्र धीमान,अमन राणा,सोनू जरियाल,सोहन जरियाल,नीतीश,अमन राजपूत मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...