गामीणों ने खुद ही यत्न कर बना डाला स्वर्गधाम

--Advertisement--

Image

हिम खबर, नगरोटा सूरियां – व्यूरो 

मोक्ष धाम सच्चे अर्थों में मंदिर होते हैं जो पूर्वज हमें जन्म देते हैं, पालते हैं और सक्षम बनाते हैं, उनकी अंतिम निर्वाण स्थली यह मोक्ष धाम ही है। जन्म के बाद मनुष्य के लिए मोक्ष धाम ही अंतिम स्थान है जहां पर मनुष्य परमधाम को प्राप्त करता है ।

अतः हमें इनके विकास और पुनर्निर्माण के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। हाल ही में विकासखंड नगरोटा सूरिया की ग्राम पंचायत बिलासपुर के स्थानीय निवासी संजीव शर्मा द्वारा एक बहुत ही सराहनीय प्रयास किया गया।

संजीव शर्मा द्वारा मुख्य जिलाधीश महोदय कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल जी के कार्यालय में जाकर मोक्ष धाम निर्माण के लिए धन की स्वीकृति ली तथा ग्राम पंचायत बिलासपुर द्वारा ग्राम पंचायत सकरी , नंदपुर भटौली तथा ग्राम पंचायत बिलासपुर के मध्य में पड़ते भूमि स्थान सुकाड़ बाबा जी की कुटिया के पास पानी के किनारे संस्कार हेतु मुक्तिधाम को बनाया गया।

मुक्तिधाम पर बनाए गए इस शेड के निर्माण से बारिश के समय में शब के अंतिम संस्कार में आने वाली समस्या से अब निजात मिल गई है।

संजीव शर्मा का प्रयास यहीं पर ही खत्म नहीं हुआ अपितु उन के द्वारा साफ मौसम में शब संस्कार के लिए लोगों के सहयोग द्वारा एक अलग व्यवस्थित तरीके से स्थान बनवाया गया । बिलासपुर ,नंदपुर और सकरी के युवाओं द्वारा जी जान लगाकर मेहनत की गई ।

सभी युवाओं ने अपनी अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाई। किसी ने हाथ से कस्सी, बेलचा और गैंती चलाई तो किसी ने सिर पर तसला उठाया वही इस कार्य में मेहनत कर रहे युवाओं के लिए किसी ने खाना बनाया।

अब बरसात के मौसम मे शैड व सामान्य मौसम में शैड के बाहर भी शव का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

गांव बिलासपुर जलख दरगैह ,सकरी के लोगों द्वारा आर्थिक सहयोग के साथ सुरेंद्र जी ,कृशन कुमार, कुलविन्दर कुमार, रीप्पी ,करन कुमार ,अब्बू, राज कुमार , पोल्ली , नवजोत कुमार , कपिल अजय कुमार संजीव संधू , रजनीश रंधावा, सुनील राणा ,विकेश , संजीव शर्मा, ताशू आदि द्वारा सभी ने मिलकर मोक्षधाम निर्माण के कार्य को पूरा किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...