
व्यूरो रिपोर्ट
पुलिस चौकी जोंघो के तहत अज्ञात वाहन ने होमगार्ड के जवान को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। घायल का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में राज कुमार ने बताया कि जब यह देर रात करीब 12 बजे अपने घर जा रहा था उसने रास्ते में एक मोटरसाइकिल गिरा देखा और उसके बगल में होमगार्ड के जवान को खून से लथपथ पड़ा देखा। उक्त होमगार्ड पुलिस चौंकी जोघों में तैनात है।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
