गांव के ही व्यक्ति ने दुकान में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल अंब के तहत महिला दुकानदार के साथ दुकान में जबरन घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसका मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने की आरोपी के संदर्भ में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह कटिंग टेलरिंग की दुकान करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। बीते शुक्रवार को गांव का आरोपी व्यक्ति जबरन उसकी दुकान में आ घुसा। दुकान में आते ही उसने पीडि़ता को दबोच कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

वहीं इस घटना के संबंध में किसी को बताने की सूरत में उसे और उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी देकर आरोपी वहां से चला गया। आरोपी द्वारा दी गई धमकी के चलते पीड़िता ने अपना मुंह बंद रखा। लेकिन परिजनों के बार-बार पूछने पर उसने अपने साथ हुई पूरी घटना उन्हें बताई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने का फैसला लिया गया।

महिला ने कहा कि आरोपी द्वारा धमकाई जाने के चलते ही उसने तत्काल पुलिस को शिकायत नहीं सौंपी थी, लेकिन अब महिला ने पुलिस को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके चलते पुलिस ने केस दर्ज करते हुए महिला का मेडिकल करवाया।

वहीं आरोपी की धर पकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...