
शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी नेताओं से गांधी हेल्पलाइन द्वारा लोगों की कि जा रही मदद पर संतोष प्रकट करते हुए कहा है कि इसे और अधिक प्रभाबी बनाया जाए।उन्होंने कहा कि यह समय किसी भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करने का है।
राठौर ने आज ऊना जिला के कांग्रेस पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए जोर दिया कि कोरोना से प्रभावित सभी लोगों की मदद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि पहले दौर की इस महामारी में भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस दूसरी लहर में अब तक प्रदेश में 2500 के आसपास मृतकों का आंकड़ा पहुंच चुका है जो बहुत ही चिंता का विषय है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह संक्रमण काबू नही आ रहा है।अब इसका फैलाब गांवों की और तेजी से बढ़ रहा है जिसे रोकने में सभी को अपना पूरा सहयोग देना है।
राठौर ने प्रदेश के अस्पतालों में अव्यवस्था पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती कोरोना रोगी मानसिक तनाव से गुजर रहें है।उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई है।उपचाराधीन रोगी बाहर अपने किसी भी परिजन से सम्पर्क में न रहने के कारण अधिक मानसिक तनाव का शिकार होते जा रहें है।
राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों व गांधी हेल्पलाइन के स्वमसेवीयों का आह्वान किया कि कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति जो होम आइसोलेशन में है और अगर वह सपर्क कर कोई मदद की गुहार करता है तो उसकी मदद तुरंत की जाए।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष ने ऊना जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अपनी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सभी को अपने स्वाथ्य के प्रति जागरूक रहते हुए लोगों को भी जागरूक करना है।उन्होंने कोरोना को लेकर जिला की पूरी स्थिति की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों से ली।
बैठक में ऊना जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा चिंतपूर्णी ब्लॉक अध्यक्ष बलवान सिंह,गगरेट ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर,हरोली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू,ऊना ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सोड़, कुटलैहड़ ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा के अतिरिक्त सचिव प्रभारी कमल पठानिया, अशोक ठाकुर,सतीश बिट्टू,अनिद्र नॉटी,कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल सोशल मीडिया से नंदलाल,राजेंद्र वर्मा,नितिन राणा भी मौजूद थे।
