गहरी खाई में गिरी कार, तीन बेटियों के पिता की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

सुंदरनगर, 3 अप्रैल – डॉली चौहान

मंडी जनपद के रिवालसर-कलखर रोड़ स्थित त्रांबी खड्ड के समीप एक सड़क हादसे में 37 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार (HP16-5117) सड़क से पलटती हुई तीसरी सड़क में जा गिरी।

मृतक की पहचान संजू उर्फ लुदर दत (37) पुत्र रामा नंद गांव चौकी चन्द्राहन (डयोडा पुल) तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कार चालक रिवालसर से कलखर की ओर जा रहा था। इस दौरान अचानक त्रांबी मोड़ के पास उसने कार से नियंत्रण खो दिया।
जिस कारण कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए रिवालसर नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पिछे पत्नी सहित तीन बेटियों का हंसता खेलते परिवार को अकेला छोड़ चला गया। घटना की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गईं है। स्थानीय प्रशासन ने फोरी राहत के तौर पर परिवार को 25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है।

वहीं पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। शव को  कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी सौम्या ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...