गश्त के दौरान प्रतिबंधित दवाओं सहित व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बरमाणा थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से प्रतिबंधित दवाई की 89 गोलियां बरामद की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान कुड्डी के पास पैदल जा रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस को व्यक्ति पर शक हुआ और गाड़ी रोक दी।

पुलिस की गाड़ी रुकते ही व्यक्ति वहां से भागने लगा। वहीं व्यक्ति ने जेब से एक पैकेट निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया। तलाशी लेने पर फेंके गए दवाई के पैकेट सिजोल-एन के पत्ते बरामद हुए, जिसमें 89 गोलियां पाई गई।

पुलिस ने व्यक्ति से दवाई से संबंधित दस्तावेज मांगे तो, व्यक्ति ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...