गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, इनोवा कार से बरामद की 96 बोतल देसी शराब

--Advertisement--

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, इनोवा कार से बरामद की 96 बोतल देसी शराब

मंडी – अजय सूर्या

थाना पुलिस ने बीएसएल नहर के किनारे रोपा के समीप एक इनोवा वाहन से 96 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस रोपा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने बीएसएल नहर के किनारे इनोवा कार की जांच की। इस दौरान डिक्की में 96 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान वाहन चालक शराब का परमिट पेश न कर पाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को शराब व वाहन सहित हिरासत में ले लिया है।

डीएसपी भारत भूषण के बोल

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की शिनाख्त संदीप कुमार पुत्र निधि चंद निवासी जजरौत डाकघर बाल्ट के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...