गर्मी के थपेड़ों ने झुलसाया हिमाचल; ऊना में पारा 41 के करीब, बिलासपुर-हमीरपुर में भी लोग पसीने से तर-बतर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में बुधवार को गर्मी ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। तापमान में इजाफे से राज्य के ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर जिला भट्ठी की तरह तप गए हैं। ऊना का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंच गया, जबकि बिलासपुर व हमीरपुर में तापमान 40 डिग्री को छूने के नजदीक है।

राज्य के सुंदरनगर, कांगड़ा व नाहन में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी इलाकों में 29 मई तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है, जबकि पहाड़ों पर 29 मई से पहली जून तक एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

ऊना का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, तो बिलासपुर का 39.3, हमीरपुर का 38.2, नाहन का 35.0, चंबा व सुंदरनगर में तापमान में 34 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया है। कल्पा, नाहन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा दो डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान में उछाल आने से प्रदेश में दिन के समय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक का इजाफा आया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में

29 मई तक मौसम साफ बना रहेगा, जबकि पहाड़ों पर 29 मई से बारिश होगी।
यह रहा पारा
जिला     अधिक.
शिमला    26.7
सुंदरनगर  34.9
भुंतर       33.7
कल्पा     23.3
धर्मशाला  28.6
ऊना       40.7
सोलन     32.8
नाहन      35.0
केलांग     17.3
बिलासपुर 39.3
हमीरपुर   38.2
चंबा       34.2
डलहौजी  21.8

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...