गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में सफल प्रसव, दो जुड़वाँ बच्चों को दिया जन्म

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरूंग 

जब गर्भवती महिला 38 वर्षीय रचना देवी को शनिवार देर रात चंबा मेडिकल कॉलेज में प्रसव पीड़ा के साथ लाया गया तो उसकी हालत काफी खराब थी। चिकित्सकीय स्टाफ ने महिला का प्रसव करवाने से इंकार कर दिया। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

परिजनों को बताया कि महिला की प्री मिच्योर डिलीवरी है। इसलिए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है।परेेेशान परिजन गर्भवती को 108 एंबुलेंस में टांडा के लिए रवाना हो गए। रविवार सुबह पौने पांच बजे सिहुंता के पास पीड़ा असहनीय हो गई। उसकी पीड़ा को देखते हुए एंबुलेंस चालक ने गाड़ी को वहीं रोक दिया।

ईएमटी सिकंदर और वीरेंद्र ने उसका वहीं प्रसव करवाने का निर्णय लिया। पूरी सूझबूझ के साथ उन्होंने गर्भवती का एंबुुलेंस में प्रसव करवा दिया। महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बच्चे और महिला दोनों सुरक्षित हैं। इसके बाद महिला और बच्चों को वापस चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर उन्हें भर्ती किया है।

एंबुलेंस संचालक कंपनी के जिला प्रभारी योग राज राणा ने बताया कि कर्मचारियों को इस प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया है। इसकी वजह से कर्मचारियों ने सुगमता के साथ गर्भवती का प्रसव करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...