
जवाली, माध्वी पंडित
ग्राम सरोला में पिछले कुछ दिनों से अरे गद्दी समुदाय के लोग सरोला में अपना डेरा लगाकर बैठते हैं, पिछले कई सालों से,पिछले कल गद्दी समुदाय के लोग अपनी भेड़ और बकरियों को चराने के लिए जंगलों में गए हुए थे, जब वह शाम को अपने डेरे के पास पहुंचे, आकर अपने तंबू को जले हुए देखा, तंबू के अंदर जितना भी राशन, बिस्तर थे वह सब जलकर राख हो गए थे,गद्दी भाई यह सब कुछ देख कर हैरान हो गए, ना तो उनके पास सोने के लिए रात को कोई प्रावधान था, और ना ही उनके पास कुछ खाने के लिए राशन था, सब कुछ जलकर राख हो गया था, तंबू में परमट और उनके कुछ पैसे भी जलकर राख हो गए थे तब उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद की गुहार लगाई और अपनी आपबीती सुनाई।
गांव वालों एवं बी डी सी लुधियार पंचायत जोगिंदर पाल(शिम्पू),मोनू के माध्यम सेे जब एसडीएम कृष्ण शर्मा को पता चला तो उन्होंने प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर 10 पैकेट राशन के, चार कंबल और एक तंबू दिया.इस मौके पर अमित पटवारी, बी डी सी लुधियार पंचायत जोगिंदर पाल(शिम्पू),मोनू , वार्डमेंबर मीना कुमारी, यशपाल सिंह, शशिपाल आदि मौजूद रहे।
