गद्दी भाइयो के उत्थान के लिए होंगे हर संभव प्रयास

--Advertisement--

Image

शाहपुर-नितिश पठानियां

आज विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के शाहपुर के क्यारी रोड पर शिवा पैलेस में विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के गद्दी कल्याण सभा के सम्मेलन में स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।मुख्यातिथि पठानिया के सम्मेलन में पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया।

शाहपुर के गद्दी सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया के हाथों बागवानी के क्षेत्र उपलब्धि हासिल करने पर रिहाडु राम,मत्स्य के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने पर पप्पू राम,ओर भेड़पालक के क्षेत्र उपलब्धि करने पर बहादुर सिंहओर चतर सिंह को सम्मानित करवाया।

उसके बाद कला के क्षेत्र में इशांत भारद्वाज,राज कुमार को सम्मानित किया। मीडिया जगत में अपनी उपलब्धियों को हॉसिल करने के लिए बचित्र शर्मा,ओर पवन शर्मा को सम्मानित किया। करोना काल मे जनता की सेवा करने पर अजय बबली,देश राज,जिला परिषद सदस्य रितिका शर्माओर अन्य लोगो को भी सम्मानित किया। मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने आज इशांत के शिवा रे कैलाशा के गाने का विमोचन किया।

मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आज भेड़ पालकों की साढ़े चार सालों में धोखा हुआ है और अनदेखी हुई है।पठानिया ने कहा कि अगर भेड़ पालकों को ऊपर उठाने की कोशिश की तो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने गद्दी कल्याण बोर्ड का गठन करके की थी।जिसमें शाहपुर के लगभग 10 लोगो को गद्दी कल्याण बोर्ड का मेंबर बनाया गया था।पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने गद्दी भाईयो के उत्थान के लिए बहुत प्रयास किये।

पहली बार भेड़ पालकों की भेड़ बकरियों की चोरी को रोकने के लिए पुलिस भी लगाई।गद्दी भाइयो के लिए हर साल मेले आयोजित किये जाते थे।जिसमें गद्दी भाइयो को कंबल ,जेक्ट जूते ओर टार्च,टेंट वितरित किये जाते थे।आज भाजपा सरकार ने गद्दी समाज के लोगो की अनदेखी की जा रही है।आज भी भाजपा सरकार में गद्दी समुदाय के नुमाइंदे बैठे है।लेकीन गद्दी समुदाय की अबाज़ को उठाने में नाकाम रहे है।

पठानिया ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रिडकमार में भेड़ पालकों की भेड़ बकरियों के मेडिसन स्नान के लिए लाखों की मशीन स्थापित की थी जिससे भेड़ बकरियों को वहाँ स्नान करवा कर भेड़ बकरियों को बीमारियों से छुटकारा मिलता था।पठानिया ने कहा कि शाहपुर के अंदर गद्दी भाइयो के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।ओर ऊन का समर्थन मूल्य न के बराबर है।जो कि बर्तमान सरकार भेड़ पालकों को ऊन का उचित समर्थन मूल्य दिया जाएं।

पठानिया ने कहा कि बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र के अंदर गद्दी भाइयों के लिए एक जन जातियों भवन बनाया जाएगा जिसमे आने जाने बालो को ठहरने की सुबिधा उपलब्ध की जाएगी। पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंदर जातपात से ऊपर उठकर विकास को तरजीह दी जाएगी।पठानिया ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने मुझे शाहपुर की जिम्मेदारी सौंपी थी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से तब पांच साल में शाहपुर बिधानसभा क्षेत्र में हर बर्ग की जनता को विकास के साथ जोड़ने की कोशिश की थी।अब 2022 के चुनावों के बाद शाहपुर की जनता के आशीर्वाद से विधानसभा शाहपुर क्षेत्र को विकास के मामले में मॉडल बिधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।

शिवा पैलेस के मालिक शिवा ने कहा कि मैं समाज के हित के लिए गरीब परिवारों की पाँच कन्याओं के सामुहिक बिबाह का आयोजन 13 अप्रैल 2022 को बैशाखी के पर्व पर निशुल्क किया जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, सुरजन सिंह,एस०टी०प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष काजो राम
बबली,कैप्टन शक्ति सिंह,देश राज,पप्पू,रेशमा देवी,सुभाष चन्द,बालकृष्ण, संसार चन्द,संतोष शर्मा, कैप्टन बाली राम आदि गणमान्य गद्दी कल्याण सभा के सदस्य मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...