कोटला – स्वयम
कोटला में पिछले एक सप्ताह से चल रहे गणेश चतुर्थी उत्सव का सोमवार को भव्य समापन हो गया । इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ ने झूमते गाते हुए कोटला से दो नदी संगम तट तक भव्य शोभायात्रा निकाली।

इस दौरान गणपति बप्पा मोरया एवं जय हो गणेशा जय हो गणेशा के खूब जयकारे लगाए गए। सभी लोगों ने एक दूसरे को खूब रंग गुलाल लगाया । दो नदी संगम तट स्थल पर भगवान गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर हल्वा, गरी ,मेवे एवं लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया।

