गग्गल से सात विमान सेवाएं शुरू, स्पाइट जेट की चार, इंडिगो की एक और अलाइंस एयर की दो फ्लाइटें आईं

--Advertisement--

स्पाइट जेट की चार, इंडिगो की एक और अलाइंस एयर की दो फ्लाइटें आईं

हिमखबर डेस्क

गगल हवाई अड्डे पर रविवार को स्पाइस जेट की दिल्ली से गगल चार विमान सेवाएं, इंडिगो एयरलाइंस की एक विमान सेवा और अलाइंस एयर की दो विमान सेवाएं आई हैं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गगल के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गगल हवाई अड्डे पर रविवार 30 मार्च से सात विमान सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आने गगल हवाई अड्डे पर आने वाली पहली इंडिगो एयरलाइंस विमान सेवा से

  • प्रात: आठ बजकर 20 मिनट पर 76 यात्री दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 66 यात्री गगल से दिल्ली चले गए।
  • दूसरी विमान सेवा अलाइंस एयर से 8 बजकर 40 मिनट पर 16 यात्री शिमला से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 7 यात्री गगल से शिमला चले गए।
  • तीसरी विमान सेवा स्पाइस जेट से 9 बजकर 15 मिनट पर 56 यात्री गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 47 यात्री गगल से दिल्ली चले गए।
  • चौथी विमान सेवा स्पाइस जेट प्रात: 11 बजकर 30 मिनट पर गगल हवाई अड्डे पर पहुंची।

इस विमान सेवा से 66 यात्री गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 60 यात्री गगल से दिल्ली चले गए। पांचवीं विमान सेवा से गगल हवाई अड्डे पर 12 बजकर 55 मिनट पर पहुंची स्पाइस जेट के विमान से 72 यात्री दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 45 यात्री गगल से दिल्ली चले गए।

गगल हवाई अड्डे पर 4 बजकर 50 मिनट पर सातवीं विमान सेवा स्पाइस जेट से 50 यात्री दिल्ली से गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे और 52 यात्री गगल से दिल्ली चले गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...