गगरेट में BJP और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प, विरोध में मुख्‍य बाजार में प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

विधानसभा क्षेत्र गगरेट में देर रात भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में खूनी झड़प हो गई। इसमें गौरव को सन्नी पटियाल, राजन शर्मा, शिव दयाल और अभिषेक ने रास्ता रोक कर पीट दिया।

जानकारी के अनुसार गौरव ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया रात के समय वह मुबारिकपुर बाजार से गुजर रहा था तो इन चारों ने रोककर इस पर हमला कर दिया।

इस हमले में इसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है इनका विवाद झंडे लगाने को लेकर हुआ है।

प्‍लास और पेचकस से किया हमला

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि राजन शर्मा ने हाथ में प्लास व पेचकस पकड़ रखा था और उसी से हमला कर दिया। मारपीट के बाद वाईएसपी संस्था के लोग वहां पर पहुंचे और उन्होंने घायल गौरव सोनी का प्राथमिक उपचार करवाया।

राजन शर्मा के सिर में भी आई चोट

वहीं दूसरी और इसी घटना में राजन शर्मा के सिर में भी चोट आई है, जिसका उपचार गगरेट के सिविल अस्‍पताल में चल रहा है। लेकिन इस मामले की अभी तक राजन शर्मा और उसके साथियों की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

इंटरनेट मीडिया पर डाली थी आपत्तिजनक पोस्‍ट

इस मामले में इंटरनेट मीडिया पर राजन शर्मा द्वारा डाली गई दो पोस्ट बहुत वायरल हो रही हैं, जिसमें एक पोस्ट में उसने खुद युवक को पीटने की बात कबूल की है तो दूसरी पोस्ट युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर के खिलाफ लिखी गई है, जिसको बाद में डिलीट कर दिया गया है।

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

ऐसी भी सूचना है कि भाजपा की तरफ से इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

गगरेट भाजपा ने किया प्रदर्शन

खूनी झड़प अब राजनीतिक रंग पकड़ने लगी है। कांग्रेस की तरफ़ से भाजपा के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर के बाद अब भाजपा ने भी राजनीति तेज कर दी है। गगरेट भाजपा की तरफ से मुख्‍य बाजार में एकत्रित होकर कांग्रेस के खिलाफ खूब जमकर नारेबाजी की और बाज़ार में प्रदर्शन किया।

इस झड़प में में कांग्रेस सहित भाजपा का कार्यकर्ता भी घायल है। भाजपा की तरफ से पुलिस की शिकायत तो दी गई है लेकिन अभी तक मामला किसी के खिलाफ दर्ज नहीं हो पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...