गगरेट धार्मिक डेरे के प्रमुख पर दुष्कर्म के आरोप, महिला ने लगाए संगीन आरोप

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल गगरेट के धार्मिक डेरे के प्रमुख पर एक महिला ने दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। महिला का आरोप है कि जब वह 16 साल की थी तो धार्मिक स्थान के प्रमुख ने उसे पानी में नशीली वस्तु पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि प्रमुख के ही एक साथी ने बाद में उसे शादी करने का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

क्या है मामला

महिला का आरोप है कि उसकी मां अक्सर उस धार्मिक स्थान पर जाती थी और एक परेशानी के चलते उसकी मां उसे भी अपने साथ उस धार्मिक स्थान पर ले गई थी। उस समय धार्मिक स्थान के प्रमुख ने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो उसे इस बात का पता चला।

पुलिस में मामला दर्ज

महिला ने न्यायालय के माध्यम से गगरेट पुलिस थाना में धार्मिक संस्थान के प्रमुख व एक अन्य के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि की है।

महिला ने लगाए कई आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि धार्मिक स्थान के प्रमुख ने अपने प्रभाव से उन्हें चुप करवा दिया था। इसके बाद तलवाड़ा उप तहसील का युवक फिर से उसे संपर्क करने लगा और उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने उसे बात करने के लिए मुकेरियां बुलाया और वहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज

महिला ने वर्ष 2022 में इसकी लिखित शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मामला तो दर्ज किया लेकिन बाद में मामला रफा-दफा कर दिया गया। उसने मुख्यमंत्री संकल्प सेवा पर भी इसकी शिकायत की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। जिस पर अब उसने अंब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...