खेत में लगाई गई आग ने भस्म कर डाला मकान, बसंतपुर में भीषण अग्रिकांड

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत गांव बसंतपुर में अग्निकांड में एक घर जलकर राख हो गया है। मकान रोशन दीन का था। आग से खड़पोशनुमा छत पूरी तरह जलकर राख हो गई है, वहीं घर के अंदर रखा सारा सामान भस्म हो गया है।

साथ ही आठ तोले सोना, 95000 रुपए की राशि सहित गेहूं और चावल भी राख हो गए हैं। घर के साथ ही पशुओं के लिए रखी पराली भी जल गई है। रोशनदीन के अनुसार उनके एक पड़ोसी द्वारा खेत में लगाई आग तेज हवा से उनके घर तक पहुंची।

अग्रिकांड के वक्त वक्त घर के अधिकांश मेंबर बाहर काम से गए हुए थे तथा कोशिशों के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पा सके। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम तथा पटवारी ने मौके पर आकर नुकसान का जायजा लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...