खेतों में पानी की बारी के विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोलियां, घर में मचा कोहराम

--Advertisement--

खेतों में पानी की बारी के विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोलियां, घर में मचा कोहराम

जलालाबाद/ पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू

जलालाबाद के गांव पाका में दोहरे कत्ल का मामला सामने आया है। जमीन ठेके पर लेने की रंजिश के चलते खेतों में पानी लगा रहे पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान अवतार सिंह और उसके बेटे हरमीत सिंह के तौर पर हुई है।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक अवतार सिंह के भाई कारज सिंह ने बताया कि उसके भाई ने करीब दो वर्ष पहले गांव में आठ एकड़ जमीन ठेके पर ली थी जिस पर वह खेती करता था। मृतक अवतार सिंह ने जिस जमीन को ठेके पर लिया था। जो पहले आरोपी पलविन्द्र सिंह व उसके भाईयों के पास ठेके पर थी।

इसी बात को लेकर आरोपी उसके भाई से रंजिश रखते थे। पानी की बारी को लेकर आरोपी हथियारों से लैस होकर आए जहां उनकी पानी लगाने को लेकर अवतार सिंह के साथ बहस हो गई और बाद में झगड़ा हो गया।

कारज सिंह ने बताया कि इस दौरान आरोपी पलविन्द्र सिंह ने अपने भाईयों के साथ मिलकर अपने लाइसेंसी हथियार से करीब 5 से 6 राउंड गोलियां चलाकर अवतार सिंह व उसके बेटे हरमीत सिंह का कत्ल कर दिया। अवतार सिंह के दो बेटे थे, जिसमें एक का कत्ल कर दिया गया जबकि दूसरा बेटा दिव्यांग है।

पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा के बोल

मौके पर पहुंचे पुलिस उपकप्तान अछरू राम शर्मा ने बताया कि खेत में पानी की बारी को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोपी पलविन्द्र सिंह पिंदा मृतक का पड़ोसी है। उसने अपने दो भाईयों बलबीर सिंह व रघबीर सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह व अनमोल के साथ मिलकर अपने लाइसेंसी 315 बोर के रिवाल्वर से गोलियां चलाकर अवतार सिंह व हरमीत सिंह का कत्ल कर दिया।

शर्मा ने बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है व आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में बाहर से आने वाले प्रवासी अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं

शारीरिक उत्पीड़न मामला:परिजनों से मिले उप मुख्य सचेतक केवल...

नगरोटा विस क्षेत्र के 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का...

सफलता की कहानी: स्वयं सहायता समूह की मदद से मंजू शर्मा को मिला रोजगार

कैंटीन ‌से हो रही ‌अच्छी आमदनी, आर्थिक स्थिति में...