खुदकुशी करने जा रहा था धर्मशाला कॉलेज के बी.टेक का छात्र, तभी फरिश्ता बनकर पहुंची पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला पालमपुर रोड पर कैंची मोड़ (सेल्फी प्वाइंट) के समीप एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बी.टेक (इंजीनियरिंग) के छात्र ने अचानक खाई में छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर छात्र ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया था।

धर्मशाला के कैंची मोड़ पर बी.टेक छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश

पुलिस थाना धर्मशाला के के अनुसार, सोमवार (6 अक्टूबर) दोपहर एक 21 वर्षीय युवक ने धर्मशाला–पालमपुर रोड पर स्थित कैंची मोड़ (सेल्फी प्वाइंट) खुदकुशी करने जा रहा था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार युवक गंभीर रूप से घायल है। रेस्क्यू के बाद उसे फौरन जोनल अस्पताल धर्मशाला में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

मानसिक तनाव में था छात्र!

धर्मशाला पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि, युवक हमीरपुर जिले के नादौन का रहने वाला है। वह धर्मशाला कॉलेज में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा है। छात्र पिछले कुछ समय से कॉलेज नहीं जा रहा था, जिसके चलते कॉलेज प्रशासन ने उसके घरवालों को सूचित किया था। इस सूचना के बाद उसकी मां सोमवार को धर्मशाला कॉलेज पहुंचीं। अपनी मां के आने की जानकारी मिलते ही युवक मानसिक तनाव में आ गया था और कैंची मोड़ के पास जाकर उसने खुदकुशी की कोशिश की।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह के बोल

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने मामले पुष्टि करते हुए बताया, “घायल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। युवक धर्मशाला कॉलेज में बी.टेक का छात्र है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। अन्य छात्रों से भी बात की जा रही है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...