खाड़ी में महायुद्ध; धमाकों से दहला ईरान, जवाब में ईरान ने मचाया कोहराम, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

--Advertisement--

अमरीका-इजरायल ने मिलकर बोला हमला; , यूएई-कतर समेत आठ देशों पर ताबड़तोड़ किए मिसाइल अटैक, ईरान के रक्षा मंत्री की मौत की खबर, आईआरजीसी कमांडर के भी मारे जाने का दावा, लड़कियों के स्कूल पर हवाई हमला, 53 छात्राओं की मौत, एमरजेंसी घोषित, स्कूल और हवाई सीमाएं पूरी तरह बंद

हिमखबर डेस्क

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा तनाव अब एक भीषण युद्ध में बदल चुका है। शनिवार सुबह इजरायल और अमरीका ने संयुक्त सैन्य कार्रवाई करते हुए ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 शहरों पर रॉकेट और मिसाइलों से हमला कर दिया।

इस नए ऑपरेशन को इजरायल ने ‘रोङ्क्षरग लॉयन’ नाम दिया है, जिसके तहत ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के दफ्तर और परमाणु ऊर्जा संगठन जैसे संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाया गया। हमले के तुरंत बाद खामेनेई को किसी गुप्त और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया।

वहीं इजरायल के इस ‘प्रिवेंटिव अटैक’ के जवाब में ईरान ने भी बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर करीब 400 मिसाइलें दागी हैं। इतना ही नहीं, ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमरीका के सात सैन्य अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया।

ईरान द्वारा एक साथ आठ देशों इजरायल, बहरीन, यूएई, कतर, सऊदी अरब, जॉर्डन, कुवैत और इराक को निशाना बनाने की खबरों ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी। इतना ही नहीं, ईरान ने यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।

ईरान के मीनाब शहर में लड़कियों के स्कूल पर इजरायल-अमरीका की ओर से किए गए हमले में 53 छात्राओं की मौत हो गई। हमले में 45 अन्य लोग घायल हुए हैं। इसी बीच, खबर है कि इजरायल के हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गाड्र्स (आईआरजीसी) के कमांडर मोहम्मद मोहम्मद पकपूर की मौत हो गई है।

हमले के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वीडियो जारी कर कहा कि ईरान पर यह हमला अमरीकी नागरिकों की रक्षा के लिए किया गया है। इजराइली रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उन्होंने ईरानी मंत्रालयों, राष्ट्रपति कार्यालय और शीर्ष नेतृत्व के ठिकानों को ही मुख्य रूप से लक्षित किया है। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियान जिंदा हैं।

उन्होंने दावा किया कि लगभग सभी उच्च अधिकारी सुरक्षित और स्वस्थ हैं। बहरीन ने शनिवार को कहा कि आइलैंड किंगडम में यूएस नेवी के पांचवें फ्लीट हैडक्वार्टर को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया गया। बहरीन के मनामा शहर में भी धमाके की आवाज सुनी गई है।

ईरान ने यूएई के अल धफरा एयर बेस पर, कुवैत में मौजूद अमरीका के आर्मी बेस, सऊदी अरब में मौजूद अमरीकी बेस, बहरीन के मौजूद अमरीकी बेस पर हमला किया है। कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की आवाज सुनी गई, जिसके बाद एयरबेस को बंद कर दिया गया।

ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी के बाद इजराइल के रक्षा मंत्री ने पूरे देश में विशेष और स्थायी आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर इजराइल में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है और हवाई सीमा को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है। मेहराबाद एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गईं, जिसके चलते नागरिकों को घरों के भीतर या सुरक्षित शेल्टरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई।

अमरीका इजरायल की संयुक्त कार्रवाई में इजरायल के प्रधानमंत्री विजांमिन नेन्तयाहु ने ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे की संभावना जताई। दूसरी इरान विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया है तथा कहा हमारे नेता पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्कूल में हमले से 108 छात्रों सहित 20 वालीबाल खिलाडिय़ों के मारे की पुष्टि भी इरान ने की है।

खामेनेई का घर मलबे में तबदील, सामने आई पहली तस्वीर

इजरायल और अमरीका ने सबसे भीषण सैन्य अभियान छेड़ दिया है, जिससे पूरी दुनिया में हडक़ंप मच गया है। इन हमलों से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का घर भी नहीं बचा है। हाल ही में खामेनेई के आवास की पहली सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनका आलीशान इमारत पूरी तरह जमींदोज होती दिखाई दे रही है और वहां से धुएं का गुबार उठ रहा है। रिपोट्र्स के मुताबिक, अयातुल्ला खामेनेई, वेनेजुएला के मादुरो से कहीं ज्यादा चतुर निकले और हमला होने से ठीक पहले वहां से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।

भारत ने अपने नागरिक किए अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह

ईरान पर अमरीका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर ईरान और इजरायल स्थित भारतीय दूतावासों ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है। ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया है कि बदलते घटनाक्रम के मद्देनजर ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यंत सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और यथासंभव घरों के भीतर रहने की सलाह दी जाती है। इजरायल के तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने Þक्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इजरायल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को बेहद सावधानी बरतने और हमेशा सजग रहने की सलाह दी है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले, ईरान को अपनी सरकार बदलनी होगी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेहरान पर हुए अमरीका-इ•ारायल हमलों के बारे में अपने पहले वीडियो बयान में कहा कि ईरान को अपना शासन बदलने के साथ-साथ परमाणु कार्यक्रम को भी खत्म करना होगा। श्री नेतन्याहू ने ईरानी लोगों के सभी हिस्सों से •ाुल्म का बोझ उतार फेंकने और एक आ•ााद और शांतिपूर्ण ईरान बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हमारी मिलकर की गई कार्रवाई बहादुर ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत अपने हाथों में लेने के हालात बनाएगी। श्री नेतन्याहू ने अपने वीडियो बयान की शुरुआत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देकर की।

ईरान की मिसाइलों को मिट्टी में मिला देंगे, तुरंत सरेंडर करे आईआरजीसी

ईरान पर अमरीकी हमलों के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमरीका ने ईरान में ‘मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस’ शुरू किए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि इन सैन्य अभियानों का उद्देश्य अमरीकी जनता की रक्षा करना और ईरानी शासन से उत्पन्न आसन्न खतरों को खत्म करना है।

ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे और उनकी मिसाइल इंडस्ट्री को जमीन में मिला देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका ईरान की नौसेना को पूरी तरह तबाह कर देगा। उन्होंने ईरानी सेना आईआरजीसी से सरेंडर करने को कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

खामेनेई की मौत के बाद पेज़ेशकियान सहित तीन लोगों की परिषद संभालेंगी ईरान की बागडोर

हिमखबर डेस्क ईरान की राजधानी तेहरान पर शनिवार तड़के हुए...

आधी आबादी पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, यह वायरस ले रहा हर 8 मिनट में एक जान

महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर- सर्वाइकल कैंसर, 98%...

नागपुर में एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 लोगों की मौत, कई घायल

हिमखबर डेस्क महाराष्ट्र में नागपुर जिले के कटोल में रविवार...