खाई में लुढ़की पिकअप, तीन की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 05 अक्तूबर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के साथ लगते गांव टिकरी में मंगलवार देर रात एक पिकअप (HP71 1664) खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत होने की सूचना मिली है। मृतकों की पहचान ईश्वर, राम स्वरूप व गीता राम निवासी टिकरी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पिकअप संगडाह से टिकरी सरकारी सीमेंट लेकर जा रही थी। इसी दौरान टिकरी रोड पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शवों को खाई से बाहर निकला।

उधर, पुलिस ने बताया की शवों को कब्जे में ले लिया है।  पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद  शवों को  परिजनों  के हवाले कर दिए जाएंगे।
हालांकि फ़िलहाल इस बात की पुष्टि नहीं है कि हादसा किन कारणों से पेश आया। हादसे  के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...