खाई में गिरी गाड़ी, एक महिला व एक पुरूष की हुई मौत

--Advertisement--

Image

बंजार/कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में शोझा के समीप एक गाड़ी सड़क से लुढ़क कर नीचे खाई में जा गिरी। जिसके चलते गाड़ी में सवार एक महिला व एक पुरुष मौत हो गई है। वहीं बंजार पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी एचपी 34 सी 5710 घ्यागी की ओर जा रही थी।

तभी अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों के द्वारा इस मामले की सूचना बंजार पुलिस को दी गई और घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बंजार पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान शकुंतला देवी व ओमप्रकाश के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...