खनन अधिकारियों की जान लेने की कोशिश, नालागढ़ में माफिया की सीनाजोरी, तेज स्पीड़ में दौड़ाया टिप्पर

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

खनन माफिया की दबंगई एक बार फिर नालागढ़ में खुलकर सामने आई, जब खनन विभाग की रातभर चली छापेमारी के दौरान एक फॉॅच्र्यूनर सवार व्यक्ति ने विभागीय टीम को धमकाते हुए जबरन दो पकड़े गए टिप्पर छुड़वा लिए।

यही नहीं, आरोपी ने टिप्पर को इतनी तेजी और लापरवाही से भगाया कि विभागीय वाहन और टीम के अधिकारी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद विभाग ने हिम्मत नहीं हारी और अवैध खनन व खनिज परिवहन पर शिकंजा कसते हुए तीन मामले दर्ज कर 1.60 लाख का जुर्माना ठोका। जिला खनन अधिकारी ने इस बाबत थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवा दी है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात खनन विभाग की शिमला से विशेष टीम और जिला सोलन के अधिकारियों ने बद्दी-नालागढ़ क्षेत्र में कई जगहों पर दबिश दी और अवैध खनन के मामले पकड़े।

कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने बिना नंबर प्लेट वाले दो टिपर पकड़े। जांच के दौरान चालकों के मोबाइल फोन विभागीय अभिरक्षा में ले लिए गए ताकि वे अन्य खननकर्ताओं को सूचित न कर सकें।

इसी बीच सफेद रंग की फॉच्र्यूनर मौके पर पहुंची, जिसमें सवार व्यक्ति ने विभागीय अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया, धमकियां दीं और जबरन दोनों पकड़े गए टिप्पर छुड़वा लिए। इस घटना को लेकर थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

जिला खनन अधिकारी दिनेश के बोल 

जिला खनन अधिकारी दिनेश ने बताया कि विभाग क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। जो भी व्यक्ति या वाहन इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टीम की कार्रवाई से हडक़ंप

नालागढ़ में एक अन्य स्थान पर जब टीम ने अवैध खनन में शामिल एक टिप्पर का पीछा किया, तो कुछ लोगों ने जानबूझकर सडक़ पर अवरोध खड़ा कर दिया, ताकि विभागीय वाहन आगे न बढ़ सके।

यह हरकत न केवल सरकारी कार्य में बाधा डालने वाली थी, बल्कि टीम की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन गई। इसके बावजूद खनन विभाग की टीम ने पूरे साहस, सतर्कता और निष्ठा से अभियान जारी रखा और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा।

एक लाख 60 हजार रुपए जुर्माना

छापेमारी के दौरान विभाग ने एक मामला हिमाचल प्रदेश माइनर मिनरल्स (कंसेशन) एवं मिनरल्स (प्रिवेंशन ऑफ इललीगल माइनिंग, ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज) रूल्सए 2015 के नियम 72 के तहत दर्ज किया, जिसमें एक जेसीबी मशीन जब्त कर 70,000 का जुर्माना लगाया गया। दो मामले नियम 79 के तहत अवैध परिवहन के पाए गए, जिन्हें मौके पर ही 40,000 और 50,000 के जुर्माने के साथ निपटाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...