क्रिसमस के दिन बड़ा हादसा, शिमला जा रहे 9 लोगों की गाड़ी खाई में गिरी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर नम्होल के साथ लगते बाग खुर्द के पास सोमवार सुबह पर्यंटकों की गाड़ी खाई में जा गिरी। यह गाड़ी शिमला की ओर जा रही थी। गाड़ी में 9 लोग सवार थे, जो कि घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह टेंपो ट्रैक्स बिलासपुर से शिमला की ओर जा रही थी, जैसे ही नम्होल के साथ लगते बाग खुर्द नामक जगह पर पहुंची तो तीखे मोड़ पर चालक ने गाड़ी के ऊपर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में जा गिरी, जिससे गाड़ी में बैठे नौ लोग घायल हो गए।

घायलों में पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए एम्स कोठीपुरा ले जाया गया, जहां पर सभी घायलों का उपचार चला हुआ है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेड क्वार्टर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...