क्रियांश ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज करवाया नाम

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर के तहत जसूर कस्बे के चार वर्षीय क्रियांश बंसल ने इंडिया बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। दो फरवरी को इंडिया बुक आफ रिकार्ड की आनलाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई थी।

इसमें क्रियांश ने सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों का एक मिनट आठ सेकंड में जवाब दिया है। उसे गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र व पहचानपत्र देकर सम्मानित किया गया है।

क्रियांश जसूर के एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा का छात्र है। उसके पिता साहिल बंसल ने एमबीए की है और माता ने नेहा अग्रवाल मास्टर इन कंप्यूटर साइंस की डिग्री प्राप्त की है।

साहिल बंसल ने बताया कि क्रियांश की सफलता का श्रेय उसकी माता को जाता है, जिसने उसे छोटी सी आयु में ही कड़ी मेहनत करवाकर यह मुकाम हासिल करवाया है।

पंचायत प्रधान ज्योति देवी, उपप्रधान शशिकांत शर्मा, वार्ड सदस्य रवि नैय्यर व अंकित वर्मा ने क्रियांश के स्वजन को बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...