क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड में शिकायत करने वालों का पैसा मिला वापिस, बाकी पैसा सरकार के खाते में होगा जमा: होशियार सिंह

--Advertisement--

शिमला – रजनीश ठाकुर

क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी का मामला आज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच देहरा विधायक होशियार सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी का शिकार हुए निवेशक को ही पैसा वापस मिलेगा, जो अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत संबंधित थाने में दर्ज कराएगा. अगर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई तो यह पैसा सीधे सरकारी खजाने में चला जाएगा.

आपको बता दें कि होशियार सिंह ने सबसे पहले विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी का मुद्दा उठाया था. जिसके बाद सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया.

दरअसल, होशियार सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो मंडी जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि क्रिप्टो करेंसी का यह फर्जीवाड़ा सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों करोड़ तक पहुंच चुका है.

गठित एसआईटी की जांच में अब तक इस मामले में सही जांच हुई है और वे इस जांच से पूरी तरह संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि पैसा उसी निवेशक को लौटाया जाएगा जो थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराएगा। जो निवेशक अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत नहीं करेगा, उसका पैसा वापस नहीं किया जाएगा और यह पैसा सरकारी खजाने में चला जाएगा.

होशियार सिंह ने कहा कि सरकार इस धोखाधड़ी मामले में शामिल सभी आरोपियों की जब्त की गई संपत्तियों को बेचकर इस पैसे की वसूली पूरी करेगी. होशियार सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। जिसमें लोगों से सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों करोड़ रुपये की ठगी की गई है.

आज के दौर में लोगों को ऐसे फ्रॉड के प्रति जागरूक करने की जरूरत है. ऐसे मामलों पर पंचायतों, स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि लोग अपनी मेहनत की कमाई बर्बाद करने से बच सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...