क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस की बिलासपुर में रेड, 4 आरोपियों के घर से उठाए अहम दस्तावेज

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस मामले के तार जुड़े हैं और पुलिस एसआईटी द्वारा इस मामले में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ जारी है।

इसी कड़ी में जिला बिलासपुर के भी चार लोगों के घर में पुलिस ने छापेमारी की है। जहां से पुलिस को इस मामले से संबंधित काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। जिन्हें एसआईटी को भेज दिया गया है, ताकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के बोल 

इस बारे में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि क्रिप्टो करंसी मामले को लेकर दो दिन पहले निर्देश मिले थे। बिलासपुर के चार लोगों के घरों में सर्च किया जाए। जांच के दौरान इन आरोपियों के घर से जो सबूत मिले हैं, उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए एसआईटी को भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...