कोविड-19 टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास का आयोजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल11 जनवरी-

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गुरदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला कांगड़ा के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास का आयोजन किया जिसमें 127 सेशन साइटों में 635 लाभार्थियों पर कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। उन्होंने बताया कि आज के पूर्वाभ्यास में विभाग की 5 सदस्यों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं और इन सभी साइटों पर सुपरवाइजरों द्वारा निगरानी रखी गई।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण की टीम के सभी सदस्यों को पूर्ण रूप से प्रशिक्षित किया गया है और ज़िला में पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कोविड-19 टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के दौरान विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए विभाग ने सम्पूर्ण तैयारी कर ली है और सरकार केे दिशा-निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से कोविड-19 टीकाकरण आरम्भ कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...