
कुल्लू-आदित्य
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा मंडी में हुई विशाल रैली के बाद विरोधियों की उछल कूद बंद हो गई है। सरकार सेवा के कार्य मे जुटी है। हर वर्ग का ख्याल रखा जा रहा है। प्रदेश का एक सामान विकास किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने चार गुना तरक्की की है। भाजपा 2022 में फिर से सरकार बनाएगी।
मुख्यमंत्री आज मनाली के मनु रंगशाला में विंटर कार्निवाल का उद्घाटन करने के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने को पीएम व वित्त मंत्री ने 2100 करोड़ दिये हैं, जिसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस को सरकार के काम नजर नही आ रहे हैं। कांग्रेस घोटाले व घपले को विकास मानती है। संकट की घड़ी में भी भाजपा सरकार ने बेहतर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हम बोलने पर आए तो कांग्रेस को जवाब देना मुश्किल होगा।
सीएम ने कहा दो साल के अंतराल के बाद फिर से कार्निवाल का आगाज हुआ है। कोरोना के चलते रुकना पड़ा है। इस बार भी ऐसा लगा कि कोरोना रोक देगा लेकिन आखिर कब तक रुकना पड़ेगा। अब कोरोना के साथ चलना सीखना होगा। नववर्ष की बधाई देता हूं। नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो। हिमाचल नए आयाम स्थापित करे ऐसी में देवी देवताओं से प्रार्थना करता हूं। कोरोना खत्म हो जाए और सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो जाए।
नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने हलचल की है लेकिन हमें सावधानी से आगे बढ़ना है। प्रदेश में कोई प्रतिबंध नहीं लगेगा। लेकिन सावधनी बरतने की जरूरत है। 162 महिला मंडलों ने मास्क पहनकर झांकी में भाग लिया व तरह तरह के संदेश दिए। कोरोना से बचने को सभी को वैक्सीन लगाना जरूरी है। प्रदेश वासियों का धन्यावद किया, जिन्होंने सरकार के साथ मिलकर इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाया। पहले टीकाकरण के बाद दूसरे टीकाकरण में भी हम आगे रहे हैं। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल वासियों को बधाई दी।
डीसी कुल्लू बधाई के पात्र हैं उन्होंने मलाणा जैसे ऐतिहासिक गांव में जाकर देव जमलू व देवता के कारकुनों से अनुमति लेकर टीकाकरण करवाया। वैक्सीन लेकर डोडरा में स्वयं गया। कोरोना से सावधानी की जरूरत है। पर्यटकों का प्रदेश में स्वागत है लेकिन प्रदेश में आने पर कोविड का पालन करना होगा।
हिमाचल नए आयाम स्थापित कर अपनी पहचान बना रहा है। बेटी आंचल ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। जिसके लिए बेटी आंचल को शुभकामनाएं। मनाली में अनेकों विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए जिसके लिए मनाली वासियों को बधाई दी।
कार्निवाल में महिलाओं की सहभागिता देख खुशी हुई है। सभी महिलाओं ने अपने पुराने इतिहास को संजो कर रखा है। झांकी के माध्यम से महिलाओं ने जागरूकता के जो सन्देश दिए है वो सराहनीय है। जंक फूड की तरह बढ़ते जा रहे है जो गलत है। पारपरिक खान पान को बढ़ावा दें ओर स्वस्थ रहें। उन्होंने मंत्री गोविंद ठाकुर द्वारा रखी मांगों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे।
