कोलर व बहराल में अवैध शराब का जखीरा बरामद, 40 पेटियों सहित तीन पर मुकदमा

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में 40 पेटियां बरामद की हैं। एसआईयू की टीम ने कोलर में रणवीर उर्फ राणी के कब्जे से 30 पेटियां अवैध शराब की बरामद की।

एसआईयू को खुफिया जानकारी मिली थी कि रणवीर ने पिता लाल सिंह के मकान के भीतर अपने हिस्से में आए कमरे में भारी मात्रा में बाहरी राज्य की शराब रखी हुई है।

लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि कमरा बेटे के हिस्से में है। इसकी चाबी उसी के पास है। पुलिस टीम ने रणवीर सिंह को मौके पर तलब किया। कमरा खुलवाने पर 30 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई।

इसमें तीन पेटियां किंगफिशर ब्रांड की बीयर की भी थी। बोतलों पर फॉर सेल इन हरियाणा लिखा गया था।

उधर, दूसरे मामले में पांवटा साहिब पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुनानगर से पांवटा साहिब की तरफ आ रही पिकअप (HP85-3590) में अवैध शराब का जखीरा मिल सकता है।

पिकअप को बहराल पुलिस पोस्ट पर रोका गया। चालक ने खुद की पहचान शिलाई के बेला बशवा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय राजू राम बताया। दूसरे व्यक्ति की पहचान कांडो भटनोल के 32 वर्षीय श्याम के तौर पर की गई।

पिकअप की तलाशी के दौरान पुलिस ने पाया कि सब्जी के क्रेटों के नीचे 10 पेटियां शराब की छिपाई गई थी। इसमें एक पेटी खुली हुई थी। 59 बोतल किंगफिशर बीयर की थी। 60 बोतल बीयर के दूसरे ब्रांड की बरामद की गई। कुल 119 बोतलें बरामद हुई हैं।

बता दें कि सीमांत राज्य हरियाणा से शराब तस्करों द्वारा शराब की तस्करी हिमाचल में की जाती है। कई मर्तबा इनका मकसद हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब को उत्तराखंड तक पहुंचाना भी होता है।

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में शराब के दामों में वृद्धि की है। लिहाजा, पड़ोसी राज्यों से शराब की अवैध तस्करी की भी संभावनाएं बढ़ गई हैं। डीएसपी रमाकांत ने पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...