कोठी व बड़ी झरबार में स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिससिटेशन पर जगाई जागरूकता की अलख

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू 

“द हंस फाउंडेशन” द्वारा महाकाल ब्लॉक के कोठी व बड़ी झरबार गांव में 31 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई और साथ में स्ट्रोक व कार्डियो पलमनरी रिसीससिटेशन पर लोगों को जागरूक किया।

चिकित्सकों ने लोगों को सीपीआर के बारे में बताया। CPR की फुल फॉर्म कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन होती है। सीपीआर एक इमरजेंसी लाइफ सेवर प्रक्रिया है जिसे तब किया जाता है जब दिल धड़कना बंद कर देता है।

हार्ट ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, कार्डिएक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर देने से बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो सकती है। ये सब जानकारी चिकित्सकों द्वारा लोगों को बताई गयी।

ये रहे उपस्थित 

जागरूकता शिविर में “द हंस फाउंडेशन” टीम से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सिकंदर व अंकुश, चिकित्सक प्रविन्दर व पंकज , फार्मासिस्ट शुभम व शैलजा ,लैब टेकनीशियन अश्वनी व सुमन और पायलट हरदीप व धर्मिन्दर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...