कोटशेरा कालेज में फूटे सिर; एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे, चार छात्र जख्मी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिला के कोटशेरा कालेज में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं में खूनी झड़प हो गई। मारपीट की वारदात में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट की वारदात से छात्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

मारपीट की वारदात में दोनों पक्षों के चार लोगों को चोटें आई है घायलों को मेडिकल व उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बालूगंज में हिमराज निवासी गांव फंगवार डाकघर बस्सी तहसील चच्योट जिला मंडी ने पुलिस को दी शिकयत में बताया कि वह अपने दोस्तों रोहित व जनेश के साथ कोटशेरा कालेज से चौड़ा मैदान की ओर जा रहा था कि रास्ते में प्रयाग खागटा, भानू, आदित्य, गुरी, साहिल, मुकुल, आयुष, ऐड्डी, गौरव बंसल, चेतन, राहुल, रितेश, रोहित, अंशुल, चेतन व संदीप ने उनका रास्ता रोक कर हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आई है।

दूसरे पक्ष में अदित्य गर्ग निवासी गांव खनकुंड डाकघर ब्रेकली तहसील सलूणी जिला चंबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को उसके साथ वीर सिंह ने मारपीट की, जिससे उसे अंगुली में चोट आई है। मेडिकल जांच में पीडि़त की गंभीर चोट पाई गई है।

एएसपी शिमला नवदीप सिंह के बोल

उधर, एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...