कोटला – स्वयम
पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत चौकी कोटला में एक व्यक्ति से 2.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी अनुसार देर शाम चौकी प्रभारी कोटला ने कोटला पुल पर शक के आधार पर एक व्यक्ति राजेंद्र कुमार पुत्र बाबू राम निवासी गांव फरेड की तलाशी ली तथा तलाशी लेने पर 2.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में थाना जवाली में मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

