कोटला:खबरों के दम पर बना नंबर वन हिमख़बर:खबर चलते ही हरकत में आया NHAI विभाग

--Advertisement--

Image

कोटला- ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश के नंबर वन न्यूज चैनल हिमखबर में समाचार प्रकाशित होते ही एनएचएआई विभाग एकदम से हरकत में आया तथा कोटला पुल के पास सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया।

हिमखबर ने पहले ही अंदेशा जताया था कि कोटला पुल के पास सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढों में गिरने से कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है तथा हुआ भी यही। गड्ढे में गाय गिर गई तथा उसको बाहर निकालने की स्थानीय लोगों ने काफी कोशिश की परन्तु जब तक गाय को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई।

इसका समाचार जब हिमखबर ने प्रकाशित किया तो एनएच विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गड्ढों को मिट्टी से भर दिया। हालांकि अभी तक डंगों के पास नीचे की हुई खोदी गई जगह वैसी ही है।

हिमखबर ने इसको प्रमुखता से उठाया तो विभाग ने हरकत में आते ही गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया। हर कोई हैरान था कि रात को 9 बजे तक गड्ढे खुले ही थे और सुबह सात बजे आकर देखा तो गड्ढों को भरा हुआ पाया।

आखिरकार विभाग ने यह गड्ढे कब भरवा दिए । लोगों ने आशा व्यक्त की है कि हिम खबर आगे भी ऐसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका हल करवाता रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...