कोटखाई में पकड़ा इंटर स्टेट ड्रग रैकेट, महिला सहित तीन गिरफ्तार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शुक्रवार को कोटखाई पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया। गश्त के दौरान एएसआई करन नेगी को सूचना मिली कि सुमन शाही, जो राजिंदर नेगी बिल्डिंग, एनएसी कोटखाई में रहती है, चिट्टा बेचने का काम करती है।

सूचना के आधार पर एएसआई करन नेगी ने टीम के साथ मिलकर सुमन शाही के कमरे पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तीन व्यक्ति कमरे में मौजूद पाए गए। इस छापेमारी के दौरान उक्त कमरे से 30.640 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कोटखाई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की पहचान सुमन शाही (35) निवासी राजिंदर नेगी बिल्डिंग एनएसी कोटखाई, रंजन शर्मा (35) निवासी गांव दालसार कोटखाई व कमल आचार्य (46) निवासी उत्तर नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसडीपीओ ठियोग ने की है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा के बोल

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों  अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह इंटर स्टेट ड्रग रैकेट को संचालित कर रहे थे। दिल्ली से चिट्टा सप्लायर के जरिए यहां पहुंचाया जाता था। इसके बाद लोकल पैडलर उसे आगे पहुंचाते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...