कोऑपरेटिव बैंक के नजदीक मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त जारी

--Advertisement--

Image

ऊना, 17 जनवरी – अमित शर्मा 

कांगड़ा बैंक शाखा ऊना के गेट पर अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। पहचान के लिए युवक के शव को डेड हाउस में रखा गया है।

वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। क्यास लगाए जा रहे है कि युवक की मौत ठंड के चलते हुई है। हालांकि पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ऊना-सन्तोषगढ़ रोड पर मिनी सचिवालय के समीप स्थित कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक शाखा ऊना के गेट के पास एक अज्ञात युवक बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पहचान न होने के चलते शव को डेड हाउस में रखा गया है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...