कैदी ने भागने का किया प्रयास, कांस्टेबल घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जबली जेल से पेशी पर बिलासपुर न्यायालय लाए गए कैदी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस कर्मियों की सतर्कता से यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। इस दौरान एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जबली जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सजायाफ्ता कैदी महेंद्र कुमार को बुधवार को पेशी के लिए लाया गया था। दो पुलिस कर्मी कैदी को पेशी के बाद वापस जेल ले जा रहे थे। जेल के पास पहुंचने पर कैदी ने पुलिस कर्मी को धक्का मारा और भागने लगा।

मानदहेड कांस्टेबल शकुंतला और कांस्टेबल अनिल कुमार ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान कांस्टेबल को चोट लग गई।

कैदी को जेल में बंद करने के बाद कांस्टेबल के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में फिर बदला मौसम, 27 से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर से...

पुलिस ने चालकों पर कसा शिकंजा, शराब पीकर वाहन चलाने पर 202 लाइसेंस सस्पेंड

पुलिस ने चालकों पर कसा शिकंजा, आठ महीने में...

सरकाघाट की पूजा ठाकुर भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल, प्रदेश का नाम किया रोशन

हिमखबर डेस्क उपमंडल सरकाघाट की बेटी पूजा ठाकुर ने...