केसीसी बैंक में बड़ा फेरबदल, एक साथ 167 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल 

 

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित प्रबंधन ने मुख्यालय सहित अपनी विभिन्न शाखाओं में काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं।

 

कांगड़ा बैंक की नई बीओडी बनने और लंबे समय से लटके तबादलों की सूची आखिर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने जारी कर दी है, जिससे अनेकों लोगों को इधर से उधर किया गया है। इसमें अनेकों की अधिकारी व कर्मचारी लाँगर स्टे वाले हैं।

 

केसीसी बैंक ने करीब 167 कर्मचारियों एवं अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इससे अनेकों लोग प्रभावित हुए हैं। कई कर्मचारियों को तो संबंधित जिला में ही स्थान मिल गया, कइयों को दूर के आदेश भी मिले हैं। ऐसे में अब लोग परेशान भी हो रहे हैं।

 

एजीएम से ग्रेड फोर तक ट्रांसफर

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित के एमडी की ओर से जारी तबादलों आदेशों में एजीएम से लेकर, ग्रेड वन व ग्रेड फोर सहित करीब सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के इधर से उधर किया गया है। हालांकि इसके पीछे नए बीओडी मेंबर की पसंद, नपसंद और लाँगर स्टे भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

 

इन तबादलों के पीछे की एक बजह यह भी बताई जा रही है कि कई लोग अपने नजदीक रहकर निजी बैंक के बजाय निजी कार्यों में अधिक व्यस्त रहते हैं, जिससे बैंक का काम भी प्रभावित होता है।

 

बैंक के कार्य को गति मिले, इसके लिए एक ही शाखा में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...