केसरिया हिन्दू वाहिनी ने स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयन्ती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया।

--Advertisement--

Image

कांगडा, राजीव जसवाल

केसरिया हिन्दू वाहिनी मुख्य, युवा व महिला मोर्चा जिला कांगड़ा तथा युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला जनपद कांगड़ा के तत्वावधान में आज रानीताल के ज्वालामुखी रोड़ में स्वामी विवेकानंद की 157 जयन्ती पर राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर केसरिया हिन्दू वाहिनी मुख्य मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर चन्द्र भूषण मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उभारना चाहिए क्योंकि विवेकानंद का नाम आते ही मन में श्रद्धा और ऊर्जा , दोनों का संचार होता है।

श्रद्धा इसलिए कि उन्होंने भारत के नैतिक और जीवन मूल्यों को विश्व के कोने कोने तक पहुँचाया और ऊर्जा इसलिए क्योंकि इन मूल्यों से जीवन को एक दिशा मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि आज से 157 वर्ष पहले हमारे देश में एक ऐसे सन्यासी ने जन्म लिया था जिसने समूची दुनियाँ को भारत की प्राचीन ज्ञान की रोशनी से जगमग कर दिया था।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगाचार्य रणजीत सिंह योगी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जन्म मकरसंक्रांति के दिन एक पारम्परिक बंगाली परिवार में 12 जनवरी को सन् 1863 को कोलकाता में हुआ था और इस दिन को देश भर में नैशनल यूथ डे अर्थात् राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है स्वामी विवेकानंद का कहना था कि उठो! जागो! और तब तक रूको नहीं, जब तक मंजिल हासिल न हो जाये।

जिला महासचिव कपिल हिन्दू ने कहा कि 1893 में अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिया उनका भाषण वैश्विकता और मानवता से ओतप्रोत था जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार ने अपने सम्बोधन में, विश्व धर्म संसद में कही स्वामी विवेकानंद की उन पंक्तियों को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा माई ब्रदर्स एंड सिस्टर्स आफ अमेरिका और जिस प्रकार सारी धारायें खुद को सागर में आकर मिला देती हैं उसी प्रकार मनुष्य के सारे धर्म, ईश्वर की ओर जाते हैं, इतना ही कहना था कि संसद में चार मिनट के भाषण में दो मिनट तक तालियाँ बजती रहीं।

अन्त में, आयोजित कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि वीरेन्द्र चौधरी ने अपने सम्बोधन के साथ युवाओं को सम्मानित भी किया l

इस मौके पर मुख्य तौर पर मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा सचिव वीरेन्द्र चौधरी, केसरिया हिन्दू वाहिनी मुख्य मोर्चा जिला अध्यक्ष इंजीनियर चन्द्र भूषण मिश्रा, केसरिया हिन्दू वाहिनी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगाचार्य रणजीत सिंह योगी, युवा मोर्चा जिला महासचिव एवं ग्रामीण युवा संगठन के अध्यक्ष कपिल हिन्दू, सचिव प्रवेश दयोल, जिला मीडिया प्रभारी संजीव कुमार, तहसील अध्यक्ष युवा मोर्चा केसरिया हिन्दू वाहिनी पंडित शिवम शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के एकल अभियान के अंचल देहरा सुपरवाइजर रूकमण सिंह, युवा शिक्षक तरसेम चौधरी, मातृशक्ति में अनुपमा कुमारी, सरोज गुलेरिया, सीमा पठानिया, द्रोपदी देवी, सरीना देवी, साक्षी, सुमन और सुनिता देवी के अलावा केसरिया हिन्दू वाहिनी जिला, तहसील व ब्लॉक कार्यकारिणी में नारी सशक्तिकरण से जुड़ी बहुत सी नारी शक्ति मौजूद रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...