
धार कंडी क्षेत्र की जनता ने आज बासा, ख़रीडी, तल माता चरण पातका, दरिणी, रिडकमार, बोह बाजार में अन्य जगहों पर बिधायक केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत किया।
बिधायक केवल सिंह पठानिया ने धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया बेटी हर्षिता पठानिया सहित अपनी मांग को पूरा होने पर केलंग मंदिर घड़घू में पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया।
बिधायक केवल सिंह पठानिया ने जनता का तहदिल से धन्यवाद किया। पठानिया ने कहा कि जनता ने आज अगर मुझे अपनी ताकत दी है तो उस ताकत को मैं जनता के लिए 24 घण्टे लगाऊंगा। जनता की पीड़ा को दूर करने की पूरी कोशिश करूंगा।
कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की जनता पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। तो अब कांग्रेस पार्टी बचनबद्ध है कि जनता के लिए व्यबस्था बदलने के लिए काम किया जाएगा। जनता के हितों की रक्षा करते हुए कार्य किया जाएगा।
धार कंडी क्षेत्र की जनता की हर समस्या मेरी समस्या है। इस इलाके को पर्यटन की दृष्टि से संवारा जाएगा। धार कंडी के हर इलाके की जनता को सड़क की सुबिधा,बिजली की सुबिधा, पानी की समस्या, को दूर किया जायेगा।
धार कंडी क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं घर घर तक पहुचाई जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी धार कंडी क्षेत्र की जनता को सुबिधा प्रदान की जाएगी।होलटीकल्चर,कृषि के क्षेत्र में भी धार कंडी क्षेत्र में जनता को नई तकनीक से सुविधा दी जाएगी।
बस सेवाएं सुचारू रूप से चलाई जाएगी। ख़बरू महादेव को पर्यटन की दृष्टि से संवारा जाएगा,रोंन,झुनेना, चानो घाट बाया नोली भितलु, ख़बरू, घड़घु एव धार कंडी क्षेत्र की सड़कों को गाँव से जोड़ा जायेगा। पठानिया ने कहा कि पहला वेतन से केलंग मंदिर में स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी और गरीब जनता जे लिए लगाऊंगा।
ये रहे उपस्थित
इस अबसर पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, धार कंडी काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, जिला परिषद सदस्य रितिक शर्मा, नीना ठाकुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष, सपना देवी प्रधान, पप्पू राम उप प्रधान, सुरेश कुमार, लंबरदार जर्म सिंह, जोधा राम पूर्व प्रधान, ओम राज उप प्रधान, केवल कुमार, प्रभात सिंह, बरयाम सिंह, नँद लाल उप प्रधान, निर्मल सिंह पूर्व प्रधान, सुमन देवी पंचायत समिति सदस्य, उप प्रधान रजिंदर शर्मा, देश राज, करनैल संमकडिया, कमल कटोच, सरिता सैनी, प्रधान अजय बबली, प्रधान हेम राज, प्रधान तिलक राज, प्रधान मंजीत राणा, ऋषि शर्मा, वन विभाग के dfo डॉक्टर संजीव, ब्लॉक् मेडिकल ब्लॉक् मेडिकल ऑफिसर विक्रम कटोच, SDO PWD भरत भूषण, कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राहुल कटोच, बिजली विभाग xen संदीप चौधरी, xen खोली प्रोजेक्ट दीप्ति, डॉक्टर हरिंदर सिंह आदि गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।
